फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested in encounter for murdering an 11-year-old girl in Bareilly

Bareilly: दुष्कर्म के बाद 11 वर्षीय बच्ची की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Tue, 18 Mar 2025 01:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:51 PM IST
सार

Bareilly News: फरीदपुर थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के  दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Accused arrested in encounter for murdering an 11-year-old girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में दुष्कर्म के बाद 11 साल की बालिका की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बालिका की हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है।

विज्ञापन


फरीदपुर के एक मोहल्ले में शनिवार शाम 11 साल की बालिका घर के आंगन में मृत मिली थी। रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया तो उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। बालिका की मां ने सोमवार को मोहल्ले के ही सजातीय व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छह बजे पुलिस ने आरोपी को पदारथपुर मोड़ पर हाईवे किनारे घेर लिया। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दुपट्टे से कसा था गला 
एसपी साउथ अंशिका वर्मा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शनिवार को बालिका घर में अकेली थी। मौका पाकर वह छत के रास्ते घर में घुस गया। दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और छत के रास्ते ही वह वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें- चाचा का कत्ल: दुश्मनों को फंसाने के लिए रची ये साजिश, छोटी सी गलती से सामने आया भतीजे का चौंकाने वाला सच
 

सोशल मीडिया सेल की सतर्कता से खुला मामला
परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे थे, उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बालिका की हत्या संबंधी पोस्ट किए। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने इसके आधार पर फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो दुष्कर्म की बात सामने आई। शव मिलने के तीसरे दिन बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बालिका के घर आता-जाता था आरोपी
आरोपी और बालिका का घर पास-पास ही है। वह अक्सर बालिका के घर आता-जाता था। कई बार बालिका को चीज दिलाने के बहाने भी अपने साथ ले जाता था। बालिका के परिजनों ने कभी उस पर शक नहीं किया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed