{"_id":"682423f5e500840c1e046516","slug":"two-women-marriage-with-each-other-both-left-their-husbands-in-budaun-2025-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 May 2025 11:28 AM IST
सार
Budaun News: बदायूं में दो सहेलियों ने अपने पतियों को छोड़कर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। मंगलवार को कचहरी में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की कहानी एक जैसी है। शादी के पीछे जो वजह वजह बताई वो हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
बदायूं में दो युवतियों ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बदायूं जिले की दो युवतियों के पतियों ने धर्म छिपाकर शादी कर ली थी। जब उन्हें इस धोखे की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने-अपने पति को छोड़ दिया। मंगलवार को दोनों युवतियों ने कचहरी में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी कर ली। यह शादी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एक युवती ने बताया कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी कर ली थी। जब युवती को पति के धर्म छिपाने की जानकारी हुई तो उसने पति को छोड़ दिया। इसके बाद युवती दिल्ली में एक फैक्टरी में नौकरी करने लगी। वहीं नौकरी करते समय उसकी मुलाकात सहकर्मी युवती से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को समझा और अपना दुख-दर्द बताने लगीं। जब दोनों एक-दूसरे को अपनी कहानी सुनाई तो दंग रह गईं, क्योंकि दोनों की आपबीती एक जैसी ही थी।
बदायूं में दो युवतियों ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी युवती ने बताया कि उसने जिस लड़के से शादी की, वह भी गैर समुदाय का था। इसलिए उसने भी उसे छोड़ दिया था। फैक्टरी में काम करने के दौरान दोनों युवतियों में प्यार पनप गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। मंगलवार को दोनों ने कचहरी में सात फेरे लेने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान अधिवक्ताओं को जमावड़ा लगा रहा।
3 of 5
बदायूं में दो युवतियों ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा
मीरा (काल्पनिक नाम) ने दुल्हन बनकर सपना (काल्पनिक नाम) के गले में जयमाला पहनाई। सपना ने कहा कि वह मीरा को पलकों पर बिठाकर रखेगी। जो धोखा हम दोनों ने पुरुषों से खाया है, ऐसे धोखे की भरपाई हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करके करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदायूं में दो युवतियों ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
पहले परिजनों को बताएंगे, नहीं माने तो दिल्ली में आशियाना बनाएंगे
सपना ने कहा कि शादी से हम दोनों ही बहुत खुश हैं। यहां से सबसे पहले वह अपने घर जाएंगी। अगर घरवालों ने विरोध किया तो दोनों दिल्ली चले जाएंगी। मेहनत करके अपना एक आशियाना भी बनाएंगी। उन्हें पुरुष जाति से नफरत हो गई है। यही वजह है कि दोनों एक साथ रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
बदायूं में दो युवतियों ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ अधिवक्ताओं ने जताया विरोध
दो युवतियों की शादी के चलते कचहरी परिसर में पांच घंटे तक माहौल गर्म रहा। इसकी खबर सुनकर सैकड़ों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन मामला तभी निपटा जब दोनों ने शादी कर एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक जीने मरने की कसम खा ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।