{"_id":"582f2b9736d75ab7b0b64d41e5af4339","slug":"accident-hindi-news-220","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक भिड़े, दंपति समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ट्रक भिड़े, दंपति समेत तीन की मौत
बरेली
Updated Tue, 16 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से पत्नी को विदा करा कर ला रहे युवक की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत कार ड्राइवर की मौत हो गई। युवक की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। हादसा सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीसलपुर रोड पर अहरौला गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
मनौरा गांव के 22 वर्षीय नन्हे लाल सोमवार सुबह गांव के ही 30 वर्षीय धर्मपाल की कार किराए पर लेकर करीब तीस किलोमीटर दूर सुन्हा गांव में अपनी ससुराल गया था। देर शाम को नन्हे लाल पत्नी 20 वर्षीय प्रीति को लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में अहरौला के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ों में घुस गई, जबकि ट्रक भी सड़क के दूसरी ओर चला गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर भाग गए।
विज्ञापन
प्रीति और धर्मपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नन्हे लाल को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान रात 12 बजे नन्हे लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन