फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत

Wed, 13 May 2015 02:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
 बरेली-बीसलपुर रोड के बड़ा बाईपास मोड़ पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और उसकी डेढ़ साल की बेटी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन

  थाना बिलसंडा (पीलीभीत) के गांव ईंटगांव निवासी रिंकू और गांव का ही दिनेश पाल बरेली में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने सोमवार को बाइक से आए थे। दोनों इज्जतनगर इलाके के तुला शेरपुर निवासी रिश्तेदार सुमन के घर रुके थे। नवाबगंज के गांव जिगनिया निवासी रिंकू की मामी शकुंतला यहां आई हुई थीं। शकुंतला के बहनोई ईंटगांव में रहते हैं और उनके मकान का निर्माण चल रहा है। इसी सिलसिले में शकुंतला को भी ईंटगांव जाना था। वह अपनी डेढ़ साल की बेटी गौरी को लेकर मंगलवार को रिंकू के साथ ईंटगांव के लिए निकली। बाइक रिंकू चला रहा था। उसका दोस्त दिनेश और शकुंतला पीछे बैठे थे। बच्ची शकुंतला की गोद में थी। बिथरीचैनपुर के गांव नवदिया सादात के पास बड़ा बाईपास मोड़ पर पहुंचते ही बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। नीचे गिरीं शकुंतला और बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। रिंकू व दिनेश दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची बिथरीचैनपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी के शव परिवारवालों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed