फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

टायर फटने से पलटा डग्गामार वाहन, तीन की मौत, 13 जख्मी

Thu, 23 Apr 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 23 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड होने पर टायर फटने से माल ढोने वाला सवारियों से भरा डग्गामार वाहन खाई में पलट गया। हादसे में रिटायर्ड टीचर समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तेरह लोग घायल हो गए। माल ढोने वाले छोटे से पिकअप वाहन में 16 सवारियां भरी हुई थीं। पलटने से एक दूसरे के नीचे दबी सवारियों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 हादसा आंवला-बिसौली रोड पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कसूमरा और मनौना गांव के बीच हुआ। यू पी 38 टी-1730 पिकअप संभल की ओर से तेज गति से आंवला आ रही थी। मनौना गांव के नजदीक आते ही उसका टायर फट गया। अनियंत्रित हुई पिकअप कई पलटी खाकर खाई में जा गिरी और उसमें सवार लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। सवारियों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण और राहगीर मदद को दौड़ पडे़। लोगों ने पिकअप में दबने वालों को निकालना शुरू किया। इसमें बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव बगरैन निवासी रिटायर्ड टीचर वेदराम और बिसौली इलाके के गांव मैथरा के धर्मवीर व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उनके शव निकाले गए। अज्ञात मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा कृष्ण पाल और उसकी पत्नी हेमवती और हरेंद्र निवासी दिगोही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हादसे में बजीरगंज के गांव मुड़िया करेगी  के नंदराम, पेपल के रवि उमेश, सूरजमुखी, बगरैन के गांव धर्मपुर की रामवती, हरिओम, नौली हरनाथपुर के कंधई लाल, बिसौली के गांव निभेरा के राम कुंवर, जितेंद्र कुमार, बल्लिया बनारे की सोनी आदि तेरह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कृष्णपाल और हरेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया है। सीओ आंवला धर्म सिंह मार्छाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

00  
फुफेरे भाई की शादी में आ रहे थे धर्मवीर
आंवला। बगरैन के धर्मवीर नगरयिा सतन में रहने वाले अपने फुफेरे भाई कृष्ण पाल की शादी में शामिल होने आ रहे थे और रास्ते में उनकी हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया। परिवार वालों ने बताया कि धर्मवीर मुरादाबाद में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं वेदराम हाल ही में सहायक अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह भमोरा में अपनी बेटी की जेठानी के लड़के की शादी में शामिल होने जा रहे थे। घायल हरिओम ने बताया वह अपनी दादी रामवती के साथ भरतपुर गांव से वीरपुरा गौटिया रिश्तेदारी  में जा रहा था। उसने बताया कि वाहन की तेज रफ्तार थी।  दौड़ते वाहन का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर कई पलटी खाकर खाई में जा गिरा। वहीं हादसे में जख्मी हुईं पेपल की सूरजमुखी बेटे रवि और उमेश के साथ अलीगंज के गांव खैलम देह जागीर में ममेरी बहन के विवाह में शामिल होने आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वाहन मालिक पर भी होगी कार्रवाई
जिस पिकअप गाड़ी में 16 सवारियां बैठाई गईं थीं उससे सिर्फ सामान ढोया जा सकता है क्योंकि उसमें पीछे कोई सीट नहीं है। इसलिए सवारियां बैठ ही नहीं सकतीं। फिर भी डग्गामारी करते हुए वाहन में इतनी अधिक सवारियां बैठाई गईं थीं। यही हादसे का सबब बना। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि अब चालक के साथ वाहन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed