{"_id":"5dd3f99c8ebc3e54985789e6","slug":"accident-from-train-bareilly-news-bly384656357","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के नीचे आने से बीएसएनल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के नीचे आने से बीएसएनल कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर डाउन लाइन की अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ते समय बीएसएनएल कर्मचारी पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। चलती ट्रेन के नीचे आने से कर्मचारी का एक हाथ व पैर कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक शंभूनाथ 58 निगोही स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर तैनात थे। उन्हें मंगलवार को सुबह 8.40 बजे हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से अपने गांव निदुरा विरसिंगपुर थाना जयसिंह जिला सुल्तानपुर जाना था। बताया जाता है कि मृतक शंभूनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे, तब तक ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। भारी-भरकम शरीर होने की वजह से वह खुद को संभाल नहीं पाए। प्लेटफार्म से नीचे गिरने पर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक हाथ व पैर कट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन पर ही यात्री के ट्रेन से गिरने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक शंभूदयाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद मृतक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी गीता सिंह, बेटा आकाश व एक शादीशुदा बेटी है।