{"_id":"5d8291f78ebc3e017e52bca5","slug":"accident-bareilly-news-bly37674183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बाहन से कुचल कर बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बाहन से कुचल कर बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बिला धाम के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल भी हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
भुता थाने के गांव लहिया निवासी सुरेश (35) पुत्र राम भरोसे, प्रमोद (32) पुत्र बेसरी लाल और बाबूराम (30) पुत्र बृजपाल मेहनत मजदूरी करते थे। बुधवार को तीनों बाइक से बदायूं आए। काम निपटाने के बाद रात को वापस लौट रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे यह लोग सुरेश की बाइक से नेशनल हाईवे पर बिला धाम के पास पहुंचे थे। यहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में सुरेश और प्रमोद की मौत हो गई। बाबूराम गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरेश के परिवार में छह बेटी, एक बेटा के साथ पत्नी और बुजुर्ग पिता हैं। प्रमोद के एक बेटा है। इनके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।