फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AC stolen from Bareilly College, thieves took cameras along with them

Bareilly News: बरेली कॉलेज से एसी चोरी, कैमरे भी साथ ले गए चोर

Sat, 18 Nov 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 18 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
AC stolen from Bareilly College, thieves took cameras along with them
बरेली। बरेली कॉलेज के इतिहास विभाग में लगे स्पिलिट एसी के बाहरी हिस्से (आउटडोर यूनिट) को चोर उखाड़ ले गए। पास में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी ले गए। एसी का पाइप भी टूटा हुआ था। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना बृहस्पतिवार शाम की दिख रही है। फुटेेज में तीन व्यक्ति दिख रहे हैं। इसमें दो पैदल व एक शख्स बाइक पर सवार है। दोनों कुछ देर टहलते रहते हैं। उसके बाद एक व्यक्ति कॉरिडोर में आकर एसी का पाइप उखाड़ते दिख रहा है। कॉलेज की ओर से बारादरी पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अन्य विभागों से सामान चोरी हो चुका है। इनमें कैंपस में रहने वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए थे। इस बार भी घटना में उन्हीं की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि परिसर के ही तीन लोगों का नाम सामने आ रहा है। तीनों अपने घरों में नहीं है। इनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed