{"_id":"6a3452a4e7abb50a9d085148","slug":"abvp-staged-a-protest-at-dr-rammanohar-lohia-government-college-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4428-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एबीवीपी ने डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एबीवीपी ने डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में दिया धरना
Fri, 19 Jun 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं (एबीवीपी) ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य का घेराव करके धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने परास्नातक छात्र का परीक्षा फॉर्म विवि तक नहीं बढ़ाया। इससे उसका एक शैक्षणिक सत्र खतरे में पड़ गया है।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि एमए समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अर्चित चौहान ने 18 मई को ऑनलाइन परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा की थी। 11 जून को प्रवेश पत्र डाउनलोड कराने पर जानकारी मिली कि कॉलेज से फार्म ही अग्रसारित नहीं हुआ है। छात्र परीक्षाओं से वंचित रहने के कारण उसका पूरा शैक्षणिक सत्र ही खराब हो गया। कॉलेज प्रशासन से शिकायत पर पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। उनके कार्यालय में धरना दिया। सूचना पर थाना प्रभारी वीनू चौधरी टीम के साथ वहां गए। उन्होंने कॉलेज में परीक्षा होने के हवाला देकर समझाया। फिर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष से हटकर कॉलेज गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ज्ञान बाबू शर्मा, सुमित राजपूत, केपी राजपूत, आशीष हिंदू, ऋषभ शर्मा, वैभव शर्मा, अभय चौहान, विकास, शेखर, शोभित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
वर्जन,
छात्र के आरोप पर जांच कमेटी बना दी गई है। जांच कमेटी आरोपों की जांच करेगी। गड़बड़ी साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - एमपी सिंह, प्राचार्य