फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Abid Raza met Akhilesh Yadav can campaign in favor of Samajwadi Party

क्या दूर हो गए गिले-शिकवे: अखिलेश यादव से मिले आबिद रजा, सपा के पक्ष में कर सकते हैं प्रचार

Fri, 05 Apr 2024 11:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

पूर्व विधायक आबिद रजा ने बीते दिनों इस्तीफा दे दिया था, तब से वह सपा से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी खत्म करने के लिए पहले शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की। अब वह खुद लखनऊ जाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले हैं। 

विज्ञापन
Abid Raza met Akhilesh Yadav can campaign in favor of Samajwadi Party
शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव व आबिद रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पूर्व विधायक आबिद रजा जो अब तक मुसलमानों को टिकट में आबादी के हिसाब से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी कम दिए जाने का सवाल उठाते रहे हैं, बृहस्पतिवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले। अपने मुद्दे उठाए और गिले शिकवे भी किए।

विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिमों की भागीदारी के लिए उन्हें अपना वही मांग पत्र सौंपा। जो कुछ दिन पहले सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव को दिया था। शिवपाल यादव हाल में ही उनके घर गए थे। तभी फोन से अखिलेश यादव से उनकी वार्ता कराई गई थी और लखनऊ बुलाए जाने की बात तय हुई थी। 

विज्ञापन

आबिद का इस्तीफा नामंजूर 
तय कार्यक्रम के मुताबिक ही शुक्रवार को आबिद रजा लखनऊ गए थे। मुलाकात के बाद सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि आबिद रजा ने बीते दिनों राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा  दिया था, जो अब नामंजूर किया गया है। साथ ही आबिद रजा से पार्टी ने पूरे प्रदेश में सपा के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया है। 

दूसरी ओर मुलाकात के बाद जब देर रात आबिद रजा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आधा घंटे की मुलाकात पार्टी कार्यालय पर हुई है। उनके मुद्दों पर सपा मुखिया ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। क्या बातचीत हुई? कब से चुनाव प्रचार करेंगे? इस पर वह अपनी रणनीति शुक्रवार को उजागर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed