फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abhishek's model selected for state level inspire award competition

Bareilly News: राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए अभिषेक का मॉडल चयनित

Fri, 09 Dec 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Abhishek's model selected for state level inspire award competition
छात्र को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।
मुरादाबाद में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित किया गया मॉडल
विज्ञापन

जिले से एक मात्र मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली जगह
पीलीभीत। मुरादाबाद में पांच दिसंबर को हुई मंडल स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में शहर के चिंरौजी लाल वीरेंद्र पाल कॉलेज के छात्र अभिषेक वर्मा के मॉडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है। अभिषेक ने स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल फॉर एंबुलेंस पर मॉडल तैयार किया है।
केंद्र सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। जिसमें देश भर के बच्चों से सकारात्मक विचार लिए जाते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज सुधारक के रूप में आगे बढ़ने के लिए जनपद के बाद मंडलीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाती हैं। इसी के तहत 5-6 दिसंबर को मुरादाबाद में मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

मंडल के सभी जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने मॉडल प्रस्तुत किए थे। पीलीभीत से चिरौंजी लाल स्कूल के छात्र अभिषेक वर्मा ने भी प्रतिभाग कर स्मार्ट ट्रैफिक सिंग्नल फॉर एंबुलेंस मॉडल प्रस्तुत किया था। प्रतियोगिता के बाद कमेटी की ओर से बेहतर मॉडल का चयन किया गया। जिसमें अभिषेका के मॉडल को राज्य स्तर के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि इस मॉडल में रेड ट्रैफिक सिग्नल के कारण एंबुलेंस आदि इमरजेंसी वाहनों को हॉस्पिटल पहुंचने में देरी से दुर्घटनाग्रस्त एवं ह्दय रोगियों की होने वाली मृत्यु की समस्या का समाधान सुझाया गया है। प्रतियोगिता में वह जिले से अकेले चयनित हुए हैं। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर छात्र का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed