फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aarav and Yug reach the final in the Under-11 boys' singles category.

Bareilly News: अंडर-11 एकल बालक वर्ग में आरव व युग फाइनल में

Mon, 31 Aug 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aarav and Yug reach the final in the Under-11 boys' singles category.
बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड में बृज भूषण लाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित द्वितीय केके अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (केके अग्रवाल कप-2026) के मुकाबले रविवार को भी जारी रहे। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई।प्रतियोगिता में खिताबी मुकाबले आज खेले जाएंगे।
विज्ञापन


अंडर-11 एकल बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल के आरव यादव ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के अतिशय मिश्रा को 2-0 से हराया। बीबीएल पीलीभीत रोड के युग भारद्वाज ने बीबीएल अलखनाथ रोड के जयदेव को 2-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग में बीबीएल पीलीभीत रोड की लावण्या अरोरा ने एसआर इंटरनेशनल की दिक्षिता मिश्रा को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

युगल बालक वर्ग में जीआरएम डोहरा रोड के बशीर और हितार्थ जीना तथा बीबीएल पीलीभीत रोड के रणविजय और श्लोक ने अपने-अपने मैच 2-0 से जीते। युगल बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की आराध्या व जानवी तथा बीबीएल की मान्या व आदिश्री ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-13 एकल बालक वर्ग में माधवराव सिंधिया के सूर्यांश, बीबीएल के अनय गंगवार ने 2-0 से अपने मुकाबले जीते। बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल की रीत सिंह ने आर्मी पब्लिक स्कूल की राखी कुमारी को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। युगल बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट के कुशाग्र व अग्रिम तथा बीबीएल के अमोघ व अनघ ने अपने-अपनेमैच 2-0 से जीते। युगल बालिका वर्ग में एसआर इंटरनेशनल की आध्या व पीहू ने बीबीएल की जोड़ी को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

अंडर-15 एकल बालक वर्ग में बीबीएल पीलीभीत रोड के स्वरित कन्नौजिया और बिशप चाइल्ड केयर स्कूल के रुद्र प्रताप ने फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में माधवराव सिंधिया स्कूल की अनुष्का चौधरी और नारायणा ई-टेक्नो स्कूल की पीहू ने फाइनल में जगह बनाई। युगल बालक वर्ग में बीबीएल के यश भारद्वाज व श्लोक शुक्ला ने एसआर इंटरनेशनल की जोड़ी को 2-0 से हराया। युगल बालिका वर्ग में चाइल्ड केयर बिशप कानरॉड की अंशिका व आरोही ने बीबीएल की स्वामिका व मानसी को 2-0 से शिकस्त दी।


अंडर-17 एकल बालक वर्ग में बीबीएल के रुद्रांश मेहंदीरत्ता ने वंश चौहान को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल की श्रेया ने बीबीएल की प्रज्ञा यादव को 2-0 से हराया। युगल बालक वर्ग में बीबीएल के स्पर्श अरोरा व रुद्रांश शर्मा ने जीसीटी मोंटेसरी के अभिनव व कार्तिक को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। युगल बालिका वर्ग में विद्या वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की साक्षी व पायल ने चिक्कर इंटरनेशनल की मिशा व समृद्धि को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed