फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aadhaar correction is not being done in Dunka sub post office for a month.

Bareilly News: दुनका उप डाकघर में एक माह से नहीं हो रहा आधार संशोधन

Wed, 19 Nov 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar correction is not being done in Dunka sub post office for a month.
दुनका। कस्बे के दुनका उप डाकघर में एक माह से आधार संशोधन का कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए यहां एक माह से जुट रही भीड़ को आधार संशोधन न होने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कस्बे में काफी समय से उप डाकघर है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी हो रही है। दुनका उप डाकघर पर 27 अक्तूबर को अंकिता सैनी को पोस्टमास्टर के पद पर तैनात किया गया था। उससे पहले रितेश की तैनाती थी तो रोजाना आधार अपडेट का काम किया जाता था, लेकिन अब एक महीने से आधार अपडेट का काम बंद हो गया है।
विज्ञापन

एक माह से पोस्टमास्टर की आईडी बंद

मंगलवार को शान, ओमकार सिंह, शिशुपाल,फातमा, भूरी देवी आदि लोग आधार संशोधन के लिए डाकघर पर पहुंचे तो पोस्टमास्टर अंकिता सैनी ने बताया उनकी आईडी बंद कर दी गई है। इस कारण आधार अपडेट का काम बंद पड़ा है। विभाग द्वारा मेरी आईडी खोल दी जाए तो रोजाना आधार अपडेट किए जा सकेंगे। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से दुनका डाकघर में आधार संशोधन कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed