{"_id":"6a286e225591eb913d0b2b32","slug":"a-youth-from-another-community-entered-the-house-and-was-beaten-up-by-his-family-bareilly-news-c-121-1-pbt1011-161472-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसा दूसरे संप्रदाय का युवक, परिजन ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसा दूसरे संप्रदाय का युवक, परिजन ने की पिटाई
विज्ञापन
बरखेड़ा। मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दूसरे संप्रदाय का युवक एक युवती के घर में घुस गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर जब युवक उनके घर में दाखिल हुआ, तो उसे तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर युवक ने प्रेमिका से मिलने आने की बात स्वीकार की। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच-पड़ताल और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद