फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman's body was found in a haystack under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में भूसे के ढेर में मिला महिला का शव

Sun, 08 Jun 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A woman's body was found in a haystack under suspicious circumstances
नवाबगंज फोटो 1 मृतका नंदरानी का फाइल फोटो
नवाबगंज। एक महिला का शव शनिवार को भूसे के ढेर में पड़ा मिला। इसकी खबर मिलते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतका के भाई ने थाने में दी है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना बहेड़ी के गैजरपुर गौटिया गांव के दोदराज ने अपने बेटी 41 वर्षीय नंदरानी का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिजौरिया निवासी गंगाराम के साथ वर्ष 2007 में किया था। शादी के बाद नंदरानी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। शनिवार की सुबह नंदरानी का शव पशुशाला में बने भूसे के ढेर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। मृतका के गले और शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

घटना की तहरीर मृतका नंदरानी के भाई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में दी है। मृतका के भाई का कहना है कि बहन के बच्चों ने उसकी हालत खराब होने की सूचना दी, जिस पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो बहन मृत हालत में पड़ी थी। वे भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में बहन को लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भूसे का ढेर गिरने से हुआ हादसा
मृतका के ससुरालियों का कहना है कि सुबह वह पशुओं के लिए भूसा लेने गई थी। भूसे का ढेर उसके ऊपर गिर गया, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

--
इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के भाई की ओर से पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल सिंह, इंस्पेक्टर, नवाबगंज थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed