फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A textile businessman was cheated of Rs 1.58 lakh.

Bareilly News: कपड़ा कारोबारी को झांसा देकर 1.58 लाख की ठगी

Wed, 22 Nov 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
A textile businessman was cheated of Rs 1.58 lakh.
बहेड़ी। गांव बहादुरगंज नीचा निवासी कपड़ा कारोबारी मुश्ताक को झांसा देकर दो लोगों ने 1.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि गांव में उसका जैकेट बनाने का कारखाना है। 15 नवंबर को दो लोग उसके पास आए और करीब 1.58 लाख का माल पसंद कर अगले दिन ले जाने की बात कही। अगले दिन माल लेकर बहेड़ी बुलाया। माल उतारने के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो कुछ रुपये कम होने का हवाला देकर ऑनलाइन भुगतान की बात कही। रुपये मंगाने के बहाने एक व्यक्ति को बुलाया। बात करने के लिए एक साइड ले जाने के बाद ठग चंपत हो गए।

काफी समय बाद भी जब वह नहीं लौटे तो वह माल उतारने वाली जगह पर गए। वहां उतारा गया माल भी नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर जब कॉल की गई तो नंबर बंद आया। मुश्ताक का कहना है कि दोनों शातिर दबंग किस्म के हैं। आए दिन वह लोगों के साथ इसी तरह से ठगी करते हैं। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed