फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of Saraf murder case arrested in encounter

Bareilly News: सराफ हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में मारी गोली, एक दरोगा घायल

Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
सार

बरेली के आंवला में सराफ श्रीकांत पाटिल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक चोरी के दौरान टोकने पर बदमाशों ने सराफ को गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 
 

विज्ञापन
Two accused of Saraf murder case arrested in encounter
घायल बदमाशों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला निवासी सराफ श्रीकांत पाटिल की जिन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी, वह बदायूं के निकले। पुलिस ने घटना में शामिल तीन में से दो बदमाशों को दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हुए हैं। सोमवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने पत्रकारों को बताया कि आंवला थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात डेढ़ बजे बदायूं रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एलपीएस स्कूल के पास बाइक पर जा रहे दो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। 

विज्ञापन


टोकने पर बदमाशों की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे दरोगा रहमत अली घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदायूं के कादरचौक थाने के इस्माइलपुर निवासी बजरुल उर्फ चैंपियन, उझानी के गांव मानकपुर निवासी लईक के दोनों पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। सीएचसी आंवला में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सेंट्रल जेल गए बदमाश तो मिला सुराग 
पुलिस को घटनास्थल के रास्ते के फुटेज तो मिले थे लेकिन यह अस्पष्ट थे। तब पुलिस ने बदमाशों से ज्यादा बाइक का नंबर सर्च करने में मेहनत की। इस पर जो नंबर पड़ा था वह भी फर्जी था। हालांकि इसी नंबर की बाइक को ट्रेस किया जाने लगा। सूत्र बताते हैं कि बदमाश अपने किसी साथी से मिलने सेंट्रल जेल इसी बाइक से गए। वहां तैनात आंवला थाने के पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को बाइक व बदमाशों का सुराग दिया। फिर पुलिस इन्हें तलाश करने में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकारी हत्या की वारदात
दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि 20 सितंबर की रात वह अपने तीसरे साथी उझानी थाने के दादोनगर निवासी हसनबी के साथ चोरी करने आंवला आए थे। आंवला चौकी के पास एक घर में बाहर से लगा ताला तोड़ रहे थे तभी पड़ोस के घर से निकले एक व्यक्ति (श्रीकांत पाटिल) ने उन्हें टोक दिया। पकड़े जाने के डर से वह भाग निकले। इससे पहले बजरुल ने उस व्यक्ति को गोली मार दी। 

बजरुल पर 24 मुकदमे, लईक पर सात
बजरुल के खिलाफ करीब 24 मुकदमे विभिन्न धाराओं में बदायूं के सिविल लाइंस व कोतवाली थाने में दर्ज हैं। लईक के खिलाफ भी सिविल लाइन, कोतवाली व उझानी थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इनके पास से एक बाइक, दो तमंचे, आठ कारतूस, दो मोबाइल व आधार कार्ड आदि मिले। थाना प्रभारी समेत 14  पुलिसकर्मी टीम में शामिल रहे। 

व्यापारी नेता बोले- खुलासे की नहीं है जानकारी
सराफ की हत्या के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर मोर्चा खोलने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि हमें मीडिया के जरिये ही खुलासे की जानकारी हुई है। हमने घटनास्थल के पास की फुटेज देखी थी जिसमें बदमाशों के चेहरे पर कपड़ा बंधा था। हालांकि कद काठी पता लग रही थी। पुलिस को चाहिए था कि व्यापारियों को भी खुलासे के बारे में जानकारी दी जाती। यह भी कहा कि हत्या भले ही बाहरी बदमाशों ने की हो पर आंवला का कोई बदमाश घटना में जरूर रहा होगा, उसका भी राजफाश करना चाहिए।

बढ़ाई गई पुलिस पर फायरिंग की धारा
आंवला कांड के खुलासे की मॉनिटरिंग कर रहे एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दोनों आरोपियों के दोनों पैरों में गोली लगी है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के साथ ही पुलिस पर हमले से संबंधित आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। प्रयास रहेगा कि बदमाशों को ज्यादा सजा हो, इनके तीसरे साथी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed