{"_id":"67d1e858d79ecf4fe60d6c8f","slug":"a-drunkard-attacked-his-wife-with-a-knife-and-iron-rod-bareilly-news-c-4-bly1015-598354-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशेड़ी ने पत्नी पर चाकू और सरिया से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशेड़ी ने पत्नी पर चाकू और सरिया से किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है। वह आए दिन नशे में उसकी पिटाई करता है। पहले भी कई बार उसने इस तरह की घटना की, लेकिन इस बार हद पार कर दी। पत्नी पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक वह शक्की मिजाज का है, वह पत्नी की किसी से भी बातचीत पर संदेह और विवाद करता है। घटना के दिन भी उसने इसी शक के चलते गुस्से में आकर हमला कर दिया।
घटना के बाद महिला के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ब्यूरो