फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A camp will be held and a cleanliness drive conducted at Vankhandinath Park today.

Bareilly News: वनखंडीनाथ पार्क में आज लगेगा शिविर, चलेगा सफाई अभियान

Sat, 20 Jun 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A camp will be held and a cleanliness drive conducted at Vankhandinath Park today.
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम 20 जून को जोगी नवादा स्थित वनखंडीनाथ पार्क में विशेष सफाई अभियान और जन-समस्या समाधान शिविर आयोजित करेगा। कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और प्रोबेशन विभाग सहित अन्य विभागों को पत्र भेजकर शिविर में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed