फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फतवों को भी मिलनी चाहिए मान्यता

फतवों को भी मिलनी चाहिए मान्यता

Tue, 08 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 08 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सुप्रीम कोर्ट की शरीयत के बारे में टिप्पणी पर सुन्नी उलमा का कहना है कि भारतीय संविधान में हर व्यक्ति को अपने मजहब के मुताबिक जिंदगी गुजारने का हक हासिल है। हिंदुस्तान एक जमहूरी मुल्क है जहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। यहां किसी को किसी मामले में पाबंद नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का यह कहना कि शरीयत को कानूनी हक हासिल नहीं है, यह अपने आप में भारतीय संविधान के विपरीत बात है। मुसलमान इस्लाम के तमाम उसूल और कानून पर अमल करते हैं। शरीयत को नाफिज (क्रियान्वित) करने वाली संस्थाएं दारुल इफ्ता, दारुल कजा या दीगर इस्लामी इदारे जो फतवा जारी करते हैं या मशवरा देते हैं वह अएन कुरान और हदीस के मुताबिक होता है। यह सिर्फ मुस्लिम कौम पर लागू होता है। फाजिल जजों को चाहिए कि वह मुस्लिम पर्सनल लॉ को ध्यान में रख कर पुनर्विचार करें। -मौलाना शहाबउद्दीन रजवी, राष्ट्रीय महासचिव जमात रजा मुस्तफा (संबद्ध सुन्नी मरकज दरगाह आला हजरत) बरेली
विज्ञापन


हिंदुस्तान चूंकि जमहूरी मुल्क है इसलिए जमहूरियत के पेशेनजर शरीयत के कानून को भी मानना चाहिए। यहां हर मजहब के लोग बसते हैं और हर मजहब के लोगों को अपनी बात कहने का हक भी है। मुसलमान अपने मजहब के एतबार से कुरान और हदीस की रोशनी में शरई कानून नाफिज (क्रियान्वित) करते है। कुरान और हदीस से हटकर कोई बात नहीं कही जा सकती। शरीयत का कानून किसी भी इंसान का जाती फैसला नहीं होता, बल्कि यह अल्लाह और उसके रसूल का कानून होता है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट से मुतालबा (मांग) है कि शरीयत के कानून को जमहूरी हैसियत से माना जाए। - मुफ्ती खुर्शीद आलम, शहर इमाम शाही जामा मस्जिद बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed