{"_id":"120-96399","slug":"Bareilly-96399-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का क्वार्टर खाली, चाबी थाने में जमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा का क्वार्टर खाली, चाबी थाने में जमा
Bareilly
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकारी क्वार्टर को अनैतिक कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने के आरोपों में घिरे दरोगा विवेक कुमार शर्मा ने आखिरकार क्वार्टर खाली करके चाबी थाना बारादरी में जमा कर दी। शनिवार को यह क्वार्टर थाना बारादरी के दरोगा खुर्शीद अहमद को दे दिया गया।
आठ जनवरी 2014 को कांकरटोला चौकी के क्वार्टर में रहने वाले दरोगा विवेक शर्मा के क्वार्टर में दो लड़की और फरहान नाम के लड़के को पकड़ने का दावा करते हुए मोहल्ले के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। एक और लड़का अकरम फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद फरहान को जेल भेज दिया था। इन दिनों वह जमानत पर है। इसके बाद से लोग दरोगा का क्वार्टर खाली कराने की मांग कर रहे थे। एसएसपी ने दरोगा से क्वार्टर खाली कराने के लिए कमेटी बना दी थी। सीओ असित श्रीवास्तव ने दरोगा से क्वार्टर खाली कराने के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सीओ के तबादले के पहले शुक्रवार को दरोगा ने क्वार्टर खाली कर चाबी थाने में जमा कर दी। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि खाली हुए क्वार्टर में फिलहाल दरोगा खुर्शीद अहमद को दे दिया गया है।