{"_id":"120-88539","slug":"Bareilly-88539-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर
Bareilly
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कालोनियों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण पर शुक्रवार को बीडीए ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान दो जगह निर्माण कार्यों को ध्वस्त कराया गया और एक दर्जन कामों पर रोक लगाते हुए सील कर दिया गया।
बीडीए सचिव गरिमा यादव ने बताया कि चंदपुरी बिचपुरी के राजू राजपूत ने कांशीराम आवासीय योजना के पीछे चार बीघा में श्रीराम वैली कालोनी में अवैध निर्माण कराया गया था। बीडीए की टीम ने इसे ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा जोगी नवादा के अतुल मिश्रा और प्रतेश पांडे ने 10 बीघा में शांति नगर कालोनी में अवैध निर्माण कराया गया था इसे भी ध्वस्त कराया गया। उन्होंने बताया कि सतीपुर चौराहा पर सरिता राठौर और हरपाल सिंह, डेलापीर में भानु गुप्ता, संजय नगर रोड मेगा सिटी में तनु आदि, नवादा शेखान में रविंद्र कटियार और अरविंद गंगवार, रहपुरा रोड पर हाजी अनवार खां, उदयपुर खास में रमीला वर्मा के अवैध निर्माणों को रोकते हुए बीडीए के अवर अभियंता ने उन्हें सीलबंद कर दिए। रहपुरा रोड पर इरमा फातमा, रहपुरा चौधरी कालोनी में लालता प्रसाद और सुरेंद्र पाल सिंह के अवैध निर्माण भी सील कर दिए गए हैं।