{"_id":"120-86213","slug":"Bareilly-86213-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने महिला को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के बहाने महिला को ठगा
Bareilly
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में वार्ड आया की नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला को ठग लिया। महिला ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ठग को पकड़कर जमकर हंगामा किया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
बदायूं रोड पर स्थित रामगंगा अस्पताल की सफाई कर्मी राधा को जोगी नवादा निवासी मुनीश ने दस हजार रुपये में जिला अस्पताल में वार्ड आया की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। सौदा तय होने के बाद उससे कुछ रकम एडवांस ले ली और उसे एक पर्ची थमा दी। कहा, बृहस्पतिवार को वह जिला अस्पताल जाकर अपना मेडिकल करा ले। राधा ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां स्टाफ को पर्ची दिखाई तो पता चला कि उसे ठगा गया है। इस पर उसने मुनीश को फोन करके बाकी रकम देने के बहोन अस्पताल बुला लिया।
मुनीश के पहुंचते ही राधा ने हंगामा कर दिया। उसे पकड़कर जबरन सीएमएस के पास ले गई। एसएस ने मामला सुनने के बाद ड्यूटी पर लगे होमगार्डो को बुलाकर दोनों को कोतवाली भिजवा दिया। देर रात तक महिला और आरोपी कोतवाली में थे। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।