फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से पांच लाख का माल गायब

ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से पांच लाख का माल गायब

Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 17 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से पांच लाख का माल गायब हो गया। दो मार्च को इसे पार्सल के जरिए बरेली से पंजाब भेजा गया था। इस मामले में रेलवे का कोई भी अफसर सही जवाब देने को तैयार नहीं है और ना ही जीआरपी रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी असलम की शहामतगंज में एक कोरियर कंपनी है। इसके जरिए वह जरी के कपड़े ट्रेन से भटिंडा (पंजाब) भेजते हैं। असलम के मुताबिक दो मार्च 2013 को उन्होंने पार्सल घर में कपड़ों की गांठें बुक कराई। उनके सामने ही रेल कर्मियों ने गाड़ी संख्या 14555 हिमाचल ऊना एक्सप्रेस की बोगी नंबर 3703 में गांठें रखवा दी। अगले दिन कोरियर कर्मचारी संजय ने भटिंडा स्टेशन जाकर पता किया तो माल नहीं पहुंचा। माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। संजय ने फोन से ट्रेन के गार्ड गनेश बाबू से संपर्क किया तो उन्होंने खुद को दिल्ली में होने की बात कही। असलम के मुताबिक वह भटिंडा, अंबाला और बरेली जंक्शन के कई अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। रिपोर्ट लिखाने जीआरपी के पास गए, मगर भटिंडा, दिल्ली और बरेली जंक्शन जीआरपी थाने वाले घटना स्थल एक-दूसरे के इलाके का बताकर टाल रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक आदिल जिया सिद्दीकी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से ही इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed