{"_id":"120-62599","slug":"Bareilly-62599-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पहुंचे मेयर, खुली निगम की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पहुंचे मेयर, खुली निगम की पोल
Bareilly
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम को आखिर पुराने शहर में सीवर चोक होने और घरों में पानी घुसने से परेशान लोगों की याद आ गई। शुक्रवार को मेयर पुराने शहर पहुंचे और सप्ताह भर में सीवर समस्या हल करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने जर्जर सीवर लाइन की सफाई शुरू कराई तो मैनहोल से निकला मलबा सड़क पर फैला दिया है। जिससे आवागन प्रभावित हो गया है।
पिछले कई माह से पुराना शहर के सभी मोहल्लों में सीवर चोक हैं। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो निगम ने कार्य तेजी से शुरू कराया। शुक्रवार को मेयर पुराना शहर के लोगों का दर्द जानने पहुंचे। कुछ स्थानों पर लोगों ने नलों से गंदा पानी आने की जानकारी दी। इस पर मेयर ने कहा कि निजी नालों में आ रहे गंदे पेयजल पर नगर निगम कुछ नहीं कर सकता है। निगम अपने सिस्टम से साफ पेयजल सप्लाई कर रहा है। उन्होेंने गंदगी रोकने के लिए एक संपर्क नाला बनाने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने बताया कि संपर्क नाला बनाने का बजट और प्लान पहले से ही तैयार है।