{"_id":"120-61186","slug":"Bareilly-61186-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने अवैध कॉलोनी का निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने अवैध कॉलोनी का निर्माण रोका
Bareilly
Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए अफसरों की टीम शुक्रवार को मिनी बाईपास के पास हार्टमैन कमल नयनपुर आराजी में बनाई जा रही अवैध कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण रोकने को पहुंचे। इस दौरान परवाना नगर में बने रहे एक अवैध मकान पर सील लगा दी। साथ ही अवैध कालोनी निर्माण पर सख्ती से रोक लगा दी है।
एक लाख वर्ग गज से ज्यादा क्षेत्रफल में इस अवैध कालोनी का निर्माण ‘जीएन एसोसिएट्स’ नामक ग्रुप कर रहा है। इस ग्रुप में कई कालोनाइजर शामिल हैं, जिन पर आसपास के इलाके में सीलिंग और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है। इन कालोनाइजरों में बीडीए का स्टाफ भी शामिल है। इसलिए भारी भरकम निर्माण बिना किसी अधिकृत नक्शे के शुरू हो गया। इसका खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया तो हड़कंप मचा। शुक्रवार को बीडीए अफसर मौके की तरफ दौड़े।
बीडीए उप सचिव अजय कुमार ने मौके पर निरीक्षण करने का बाद निर्देश दिए कि किसी भी दशा में अवैध निर्माण न हो पाए। उपसचिव ने बताया कि इस अवैध कालोनी निर्माण को पहले ही रोका जा चुका है। अभी तक कॉलोनाइजर जमीन के सही कागजात नहीं दिखा पाए हैं। इसलिए नक्शा पास होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। संबंधित विभागो से एनओसी और खसरा खतौनी देखकर ही जमीन सत्यापन होगा। उपसचिव ने कहा है कि अगर इस कालोनी परिसर में कोई निर्माण हुआ तो खैर नहीं।
विज्ञापन
एक मकान सील किया
उपसचिव अजय कुमार ने परवाना नगर में हरीश कन्नौजिया का निर्माणाधीन मकान सील करा दिया। यह मकान बिना नक्शे के बन रहा था। यहां यथास्थिति बनाए रखने को पुलिस को भी सूचित कर दिया है।