{"_id":"120-59848","slug":"Bareilly-59848-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर के खिलाफ मुकदमा लिखाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर के खिलाफ मुकदमा लिखाने की गुहार
Bareilly
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। रिश्ता तोड़ने से खफा होकर साफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगेतर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार डीआईजी से लगाई है।
रामपुर गार्डन की साफ्टवेयर इंजीनियर देहरादून के आर्मी अफसर गोपाल गुप्ता के रिश्ता तोड़ने से खफा हैं। उन्हाेंने देहरादून में नशीली गोलियां खा ली थीं। बृहस्पतिवार को उसने डीआईजी को बताया कि गोपाल ने लालच में रिश्ता तोड़ा है। फरवरी में शादी होनी थी, एक किलो सोने के जेवर की मांग को लेकर उसने शादी से इंकार किया है। इसमें मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी गोपाल की बुआ की भूमिका भी है। दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने के आरोप में गोपाल और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। डीआईजी ने मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।