{"_id":"120-59836","slug":"Bareilly-59836-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुझे न्याय दो या मौत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुझे न्याय दो या मौत’
Bareilly
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। ‘मुझे न्याय दो या मौत। अपने बेटे के बिना मैं नहीं जी सकती। निर्दोष होते हुए भी उसे जबरन पुलिस ने फंसाया है। जब तक बेटा नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष करती रहूंगी।’ जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती शाही की सरोज राठौर ने बृहस्पतिवार को ये बातें कही। पुलिस ने बेटे को लूट के आरोप में पकड़ा तो महिला ने उसे निर्दोष बताया। बेटे को नहीं छोड़े जाने पर चेतावनी देने के बाद बुधवार को महिला ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
सरोज राठौर ने कहा वह सारे सबूत देगी जो उसके बेटे को निर्दोष साबित करेंगी। घर से बेटे अतुल को ले जाने के बाद पुलिस ने डेलापीर से लूट की बाइक खरीदने के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस की ज्यादती के चलते उसका परिवार कर्ज में डूब गया है। कुछ माह पहले उनके बेटे को पीलीभीत की पुलिस ने जेल भेजा तो उसे छुड़ाने में पति धर्मवीर 60 हजार रुपये के कर्जदार हो गए। उसके बच्चों के स्कूल की फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। पति इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं और किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे हैं। सरोज का कहना है कि सुनवाई न होने पर वह भी पति के साथ भूख हड़ताल करेगी। यहां बता दें कि धर्मवीर भी बुधवार से बर्न वार्ड के सामने अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने अतुल की रिहाई न होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। अतुल के चाचा बलवीर ने भी पुलिस ज्यादती के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की धमकी दी है।
टीवी सीरियल से आया आइडिया
सरोज अपने घर पर टीवी सीरियल ज्यादा देखती थी। कई सीरियल में न्याय पाने के लिए उसने तरह-तरह के तरीके भी देखे थे। इन्हीं में से एक आइडिया उसे सूझा तो बेटे को पाने के लिए आत्मदाह करने की उसने ठान ली।
विज्ञापन
-----
महिला की हालत खतरे से बाहर है। करीब 55 प्रतिशत जलने के बाद यह देखना जरूरी है कि घाव जल्दी सूख रहे है या नहीं। कभी-कभी जले मरीजों में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। संक्रमण नहीं हुआ तो जल्द ही महिला को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।-डॉ. एमपी सिंह, सर्जन जिला अस्पताल