{"_id":"120-58102","slug":"Bareilly-58102-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित
Bareilly
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक प्रमुख पद पर आदेश सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्हें जिला मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को अपने शिविर कार्यालय पर प्रमापणपत्र दिया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह परिणाम मा. उच्च न्यायालय में दायर याचिका में पारित अंतिम आदेश के अधीन होगा।
तत्कालीन ब्लाक प्रमुख ममता सोलंकी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 92 में से 84 सदस्यों ने इसका समर्थन किया था। उसके बाद नये ब्लाक प्रमुख के निर्वाचन के लिए नामांकन हुआ। इसमें आदेश सिंह के साथ दो अन्य सदस्यों ने पर्चा खरीदा लेकिन दोनों ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इससे आदेश सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था।
विज्ञापन