{"_id":"120-57061","slug":"Bareilly-57061-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट मारिया के प्रिंसिपल और बिशप कॉनराड के वाइस प्रिंसिपल हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मारिया के प्रिंसिपल और बिशप कॉनराड के वाइस प्रिंसिपल हादसे में घायल
Bareilly
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार को कैंट इलाके में लाल फाटक रोड पर टबेरा में पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सेंट मारिया गोरेटी स्कूल की प्रिंसिपल और बिशप कॉनराड स्कूल के वाइस प्रिंसिपल समेत तीन लोग घायल हो गए।
दुर्घटना सोमवार रात करीब दस बजे हुई। पुलिस के मुताबिक सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल विक्टोरिया एलिक्स और बिशप कॉनराड स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर जॉनी कैब समेत नौ लोग टबेरा से कैंट इलाके में ही स्वप्न शर्मा के घर प्रेयर करने जा रहे थे। सेंट मारिया स्कूल के पास मुड़ते समय उनकी गाड़ी में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में फादर जॉनी कैब गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंसिपल विक्टोरिया एलिक्स और बिशप स्कूल की ही एक अन्य शिक्षक को भी चोटें आईं। हादसे का पता लगने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फादर जॉनी कैब को भर्ती करा दिया गया है।