{"_id":"120-56105","slug":"Bareilly-56105-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त संसाधन नहीं, फिरभी केंद्र बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त संसाधन नहीं, फिरभी केंद्र बनाने की तैयारी
Bareilly
Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर से लगभग दस किलोमीटर दूर रंपुरिया स्थित जीबी पंत उच्चतर माध्यमिक स्कूल में न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही वहां तक पहुंचने को साधन। इसके बावजूद उसे यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। डीआईओएस की ओर से प्रस्तावित केंद्रों की सूची में इस स्कूल का भी नाम शामिल है। प्रधानाचार्य रवींद्र मिश्रा ने बताया कि स्कूल में फर्नीचर नहीं हैं। बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं। यहां तक पीने का पानी भी बाहर से मंगाना पड़ता है। पिछली बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद स्कूल को केंद्र बनाया गया। इस बार भी उन्होंने पत्र देकर सारी हकीकत बता दी, फिर भी प्रस्तावित केंद्रों में स्कूल का नाम जोड़ दिया गया।
