{"_id":"120-56103","slug":"Bareilly-56103-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडर ने आरपीएफ जवानों को दी क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडर ने आरपीएफ जवानों को दी क्लीन चिट
Bareilly
Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के कारखाने में संदिग्ध हालत में कोच जलने के मामले में आरपीएफ जवानों को क्लीन चीट मिल गई है।
पिछले दिनों रेल कारखाना में मरम्मत को आया कोच एमजी कैरिज वर्कशॉप में खड़ा था। इस दौरान आग लगने से रेलवे को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। मामले की जांच में अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। अलबत्ता आरपीएफ कमांडर नरेंद्र सिंह राणा ने अपने जवानों को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि बाहर का कोई कारखाने में न घुस जाए, कोई सामान चोरी न हो पाए, आरपीएफ यह सब देखती है। कोच में घुसकर आग लगना तो नहीं देख सकती। कहा कि कोच में वेल्डिंग के दौरान कोई चिंगारी छूटने की वजह से ही हादसा हुआ होगा। कमांडर ने बताया कि कारखाना प्रबंध इस मामले की जांच अपने स्तर पर करा रहा है। पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।