फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निगम कार्यालयों मेें गैती बेलचा व गंदगी देख नगर आयुक्त खफा

निगम कार्यालयों मेें गैती बेलचा व गंदगी देख नगर आयुक्त खफा

Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर की साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालयों की व्यवस्था सुधारने का कदम उठाया है। नगर निगम अधिकारियाें के साथ उन्होंने निगम के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम मुख्य प्रशासनिक भवन, निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलकल, नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय, कंप्यूटर रूम, समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालयों में गैती बेलचा, टूटी कुर्सियां, टूटी विद्युत लाइनें, टूटी दीवारें, खराब पड़े कूलर, खिड़कियों पर लगे जंग व दीमक, कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की टेबल पर जमी धूल, व अस्त व्यस्त पड़ी फाइलों को देखकर उन्होंने कडृ़ी नाराजगी जतायी। हालांकि नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग समेत कुछ कार्यालयों में आनन फानन में सफाई करने के साथ ही धुलाई भी करा दी गई लेकिन इसके बावजूर नगर आयुक्त नगर निगम में व्याप्त गंदगी को देखकर नाराज दिखे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त चौहान ने अधिकारियाें को निर्देशित किया कि वह कार्यालय की व्यवस्थाआें को सुधारने का पूरा प्रयास करें। नगर निगम में नई कार्य संस्कृति को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कितनी अजीबोगरीब बात है कि नगर निगम प्रशासन पूरे शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करता है और खुद के कार्यालयों में गंदगी व्याप्त है। इसे व्यवस्थित करना होगा। दूसरी ओर निरीक्षण के दौरान कुछ अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों से चले गए थ्ेा लेकिन जब उन्हेें पता चला कि नगर आयुक्त निरीक्षण कर रहे हैं तो वह भागकर कार्यालय पहुंच गए। निरीक्षण के समय सहायक नगर आयुक्त डीके सिन्हा समेत सभी विभागोें के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed