{"_id":"120-105222","slug":"Bareilly-105222-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़ाया डीआईजी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़ाया डीआईजी का आदेश
Bareilly
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। डीआईजी का निर्देश भी ट्रैफिक पुलिस ने हवा में उड़ा दिया। बृहस्पतिवार को ट्रक हटवाना तो दूर ट्रैफिक पुलिस शाहजहांपुर रोड की तरफ गई तक नहीं। नतीजतन सेटेलाइट और शहामतगंज के बीच पेट्रोल पंपों और सड़क किनारे ट्रकों का राज बरकरार है।
मंडलायुक्त विपिन कुमार द्विवेदी की सख्ती पर ट्रांसपोर्टर आठ सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर चले गए थे। तमाम मैकेनिक भी टीपी नगर शिफ्ट हो गए थे। लेकिन, शाहजहांपुर रोड पर शहामतगंज से सेटेलाइट के बीच का हिस्सा दो-चार दिन ही ट्रकों से मुक्त रह सका। प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के चलते ट्रकों वालों ने यहां दोबारा कब्जा जमा लिया। रात में ईसाईयों की पुलिया से शहामतगंज तक ट्रक खड़े किए जाने लगे। इसकी शिकायत डीआईजी आरकेएस राठौर के पास पहुंची तो उन्होंने एसपी ट्रैफिक को फोन करके ट्रक हटवाने के लिए कहा। निर्देश दिया किसी भी हाल में यहां ट्रक नहीं खड़े होने चाहिए। इस पर एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाने की बात कही थी। अभियान तो नहीं चला, मगर शाहजहांपुर रोड पर ट्रकों की संख्या पहले से और ज्यादा हो गई। टीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें अभियान चलाने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिला है।