{"_id":"120-100460","slug":"Bareilly-100460-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप करने वाले विनोद गैंग के थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप करने वाले विनोद गैंग के थे
Bareilly
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना कैंट के उमरसिया गांव के पास बुधवार रात पति और बेटे के साथ खेत से लौट रही महिला से गैंगरेप और लूटपाट की वारदात बभिया गांव के विनोद कुमार गैंग ने अंजाम दी थी। पुलिस ने अभियान चलाकर बभिया के युवकों को उठाया था। इसमें से एक राजू नामक युवक ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसके गांव का विनोद कुमार अपने साथी रजनीश, बंटी पंडित, मिर्जापुर के सुधीर पंडित और नरेश कुमार उसके घर आया था। मंझा गांव के सत्यपाल सिंह और उसके साथी भी विनोद के साथ थे। सत्यपाल सिंह वारदात की रात उमरसिया गांव में ही ठहरा था।
पुलिस ने इस मामले में 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। अब तक हिरासत में लिए गए चार लोगों ने रेप और लूटपाट में शामिल होना कुबूल कर लिया है। दरिंदगी करने वाले जिन और बदमाशों के नाम सामने आए हैं, उनको पकड़ने के लिए तीन टीमें दबिशें दे रही हैं। शुक्रवार को सीओ चतुर्थ नरेश कुमार, सीओ तृतीय धर्म सिंह मार्छाल के अलावा एसएसआई रेहान खान की अगुवाई में पुलिस टीमों ने दिन भर दबिश दी। क्राइम ब्रांच की टीम भी दिन भर बभिया और आसपास के गांव में संदिग्धों की तलाश में जुटी रही।
एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि चार लोगों ने वारदात में शामिल होना कुबूल लिया है। बाकी जिन लोगों के नाम आए हैं, उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इस बीच शुक्रवार को सहायक विवेचना अधिकारी महिला थाने की एसओ विजय सिरोही ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
-----------------
फ्लैग--गैंगरेप पीड़िता चोटें बार-बार याद दिला रहीं हादसा
बदमाशों ने ज्यादती की हदें पार कर दीं
बरेली। खून के मानिंद लाल आंखें, चोटिल हाथ, टूटा दांत और हिली बित्तीसी के साथ ही अंदरूनी चोट आराम नहीं करने दे रही है। तार-तार हुआ सम्मान लड़ने को प्रेरित कर रहा है। उमरसिया में गैंगरेप की पीड़ित महिला कुछ ऐसे ही दर्द से जिला अस्पताल के बेड पर लोगों को बार-बार अपने साथ हुई उस रात की घटना बता रही है। वह बदमाशों को पकड़वाना तो चाहती है लेकिन फिर यह कहकर चुप हो जाती है- वह तो मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थेे, हम उन्हें पहचान कैसे पाएंगे। उन्हें जो करना था, वह कर गए, अब हमें भुगतना है।
बुधवार रात आठ बजे कैंट के गांव बभिया से इंजन खींचते हुए किसान पति, पत्नी और बेटा जा रहे थे। वहीं पर मुंह बांधे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। नशे में धुत बदमाशों ने पति और उसके बेटे के सामने महिला के साथ मारपीट और गैंगरेप किया। बेटा तो लाठियों की मार से बेहोश हो गया। पति को भी राइफल की बट, बेल्ट और लाठियों से खूब पीटा। डर के मारे वह सन्नाटा मारकर पड़ गया। उसे लगा कि अगर वह जरा सा भी हिला तो फिर बदमाश उसे मार डालेंगे। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला से मारपीट की, जिससे उसका एक दांत टूट गया और बाकी के दांत हिल गए। कुंडल छीनने की वजह से कान का बाहरी हिस्सा फट गया। गैंगरेप में उसे काफी अंदरूनी चोट आईं।
बदमाश जाने के बाद खून से लथपथ अपनी पत्नी को लेकर किसान पति अपने गांव पहुंचा। गांव वालों में ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है लेकिन लापरवाही का आलम है। पीड़ित महिला की देवरानी ने बताया कि दांत हिलने की वजह से उनमें इतना दर्द है कि वह कुछ भी खा नहीं पा रही है। किसी तरह से पेय पदार्थ दिया जा रहा है। आंखें बिल्कुल लाल हैं। कई बार कहने पर अस्पताल की ओर से एक ड्रॉप दिया गया है। दर्द निवारक दवा न दिए जाने से महिला रह-रह कर दर्द से कराहती रहती है।
उधर, पीड़ित महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक महिला अब पहले से बेहतर है। अंदरूनी अंगों से हो रहा रक्तस्राव रुक गया है इसलिए खतरे की बात नहीं है लेकिन चोटों के जख्म भरने में कुछ समय लगेगा।
फोटो---------
बसपा नेताओं ने किया पीड़िता को इंसाफ दिलाने का वादा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।गैंगेरप और लूटपाट के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को बसपा नेताओं ने पीड़िता के घर के बाद मौका देखा और फिर जिला अस्पताल पहुंच कर उसका हालचाल लिया। जिलाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप सागर के अनुसार ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि यहां अक्सर महिलाओं के साथ ऐसी वारदातें होती रहती हैं लेकिन बदमाशों के खौफ की वजह से कोई मुंह नहीं खोल पाता है। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट बसपा सुप्रीमो को भेज दी है। मामले में वह पुलिस के आला अफसरों से भी बात करेंगे। उनका कहना है कि सूचना मिलने के बाद जिन पुलिस कर्मियों ने इस मामले में हीलाहवाली की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
शुक्रवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे बसपा जिलाध्यक्ष, बिथरी चैनपुर के ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव चरन कश्यप, मोंटी शुक्ला के अलावा महिला नेता नीलू सागर, वीना गौतम, गुड़िया अंसारी, पार्वती देवी समेत पीड़िता के घर पहुंचे। यहां से बसपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे और वहां ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी की। यहां से जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल लेकर उसे बसपा नेताओं ने इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।