फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   97 inspectors transferred in Bareilly range

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: बरेली रेंज में 97 इंस्पेक्टरों का तबादला, इस जिले से हटाए गए 30 इंस्पेक्टर

Mon, 02 Oct 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

पुलिस महकमे में फेरबदल को लेकर कवायद करीब एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। आईजी राकेश सिंह ने रविवार देर रात बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के 97 इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी कर दी।

विज्ञापन
97 inspectors transferred in Bareilly range
बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में तैनात रहने वाले और तीन वर्ष से ज्यादा तैनाती वाले बरेली रेंज के 97 इंस्पेक्टरों का आईजी डॉ. राकेश सिंह ने तबादला कर दिया है। बरेली में तैनात 30, शाहजहांपुर में 29, बदायूं में 22 और पीलीभीत में तैनात 16 इंस्पेक्टरों का जिला बदला गया है। इनमें बरेली के कोतवाली, प्रेमनगर, बारादरी, इज्जतनगर, फरीदपुर, शीशगढ़ और बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस महकमे में फेरबदल को लेकर कवायद करीब एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। आईजी राकेश सिंह ने रविवार देर रात बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के 97 इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी कर दी। बरेली से 30 इंस्पेक्टरों को रेंज के दूसरे जिलों में भेजा गया है। बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर से 29 इंस्पेक्टरों को बरेली में नई तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर, महिला थाना प्रभारी छवि सिंह, राजेश कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार शर्मा, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी ललित मोहन, सत्य सिंह और मनीष कुमार शर्मा को शाहजहांपुर भेजा गया है। 

इनको बदायूं भेजा गया 

इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह, सिमरनजीत कौर, इंस्पेक्टर शीशगढ़ विजय कुमार, राहुल सिंह, अनिल कुमार, राजीव कुमार सिंह, नीरज कुमार, सुनील अहलावत, हरवीर सिंह, संजय कुमार और गुड्डू सिंह को बदायूं भेजा है। राजकुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, हर सिंह पाल, अरविंद कुमार, क्रांतिवीर सिंह को पीलीभीत भेजा गया है।

इनके स्थान पर बदायूं में तैनात सुरेंद्र कुमार सागर, अरुण कुमार, ऋषि पाल सिंह, राजेश कुमार, सीमा, श्यामवीर सिंह यादव, दिगंबर सिंह, धनंजय कुमार पांडेय, राजबली और सुरेश चंद्र गौतम को बरेली भेजा गया है। 

शाहजहांपुर में इनका हुआ तबादला 

शाहजहांपुर से अमित कुमार पांडेय, जग नारायण पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार, रीतेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सोलंकी, विकास कुमार, मनीष पांडेय, जयशंकर सिंह को बरेली भेजा गया है। पीलीभीत में तैनात आशुतोष रघुवंशी, रामसेवक, मदन मोहन, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, उत्तम कुमार और धर्मेश कुमार को बरेली में नई तैनाती दी गई है।

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रेंज के जिलों में तैनाती का समय पूरा कर चुके इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। ट्रांसफर किए गए इंस्पेक्टरों को एसएसपी कानून और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रिलीव और नए आने वाले इंस्पेक्टरों को तैनात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed