फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   95 percent work of SIR completed in Mirganj, till now 71,145 voters found suspicious

Bareilly News: मीरगंज में एसआईआर का 95 प्रतिशत काम पूरा, अब तक 71,145 मतदाता मिले संदिग्ध

Thu, 04 Dec 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
95 percent work of SIR completed in Mirganj, till now 71,145 voters found suspicious
मीरगंज। मीरगंज तहसील में एसआईआर का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। लेकिन, मतदाता सूची के प्रपत्रों की जांच में 71,145 मतदाता संदिग्ध मिले हैं, जबकि मीरगंज विधानसभा में कुल 3,51,470 मतदाता हैं। इस सूची में बड़ी संख्या में फर्जी, मृतक, दोहरी प्रविष्टि और अज्ञात मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं। मतदाता सूची का काम पूरा कराने के बाद प्रशासन संदिग्ध मतदाताओं व उनके परिजनों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में 4191 ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनके नाम दो जगह दर्ज थे। 7708 मृतक मतदाताओं के नाम भी सूची में मौजूद थे। इसके अलावा 19000 ऐसे लोगों के नाम सूची में दर्ज मिले, जो मीरगंज क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे हैं, लेकिन उनका नाम अब तक हटाया नहीं गया था। जांच टीम ने गहराई से जांच करते हुए 6231 मतदाताओं की खोज की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। 280 वोट अन्य कारणों से सत्यापित नहीं हो सके। इन सभी को मिलाकर 37400 वोट सीधे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2003 की मूल मतदाता सूची में 33745 मतदाताओं के नहीं मिले नाम

सबसे ज्यादा चिंता उन 33745 मतदाताओं को लेकर है, जिनका नाम 2003 की मूल मतदाता सूची में नहीं था। उनके वंशजों का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। ऐसे सभी लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। यदि वे निर्धारित समय में जवाब नहीं देंगे तो उनके नाम भी मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे। इन नामों को जोड़कर कुल 71,145 वोट हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2003 की सूची में 1,21,720 ही मतदाता

वर्तमान में मीरगंज विधानसभा में 121720 मतदाता 2003 की सूची में दर्ज हैं, जबकि 1,35,448 वोट 2003 की मूल मतदाता सूची से जुड़े परिवारों के वंशजों के रूप में शामिल हैं। भारी संख्या में संदिग्ध वोट मिलने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। लोग इस जांच को लेकर गंभीरता से बात कर रहे हैं।
--------------

मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और विश्वसनीय हों। उन्होंने कहा कि यह जांच जिले में अब तक की सबसे बड़ी और विस्तृत कार्रवाई है, जिसमें कोई भी नाम बिना जांच के नहीं छोड़ा गया है।

-आलोक कुमार सिंह, एसडीएम मीरगंज
--------------
सुपरवाइजर कमल देव व अंशुल प्रताप को मिला सम्मान
बहेड़ी। एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को एसडीएम ने तहसील सभागार में सम्मानित किया। एसडीएम ने अपनी ओर से इन सभी को एक-एक ट्रैक सूट उपहार स्वरूप दिया। सुपरवाइजर कमल देव, अंशुल प्रताप सिंह के सभी बीएलओ ने एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed