{"_id":"5cdc69aebdec220772689da1","slug":"91557948846-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की तर्ज पर जारी हुआ विश्वविद्यालय का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की तर्ज पर जारी हुआ विश्वविद्यालय का रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इस बार बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा परिणाम घोषित किया। अब तक के इतिहास में विश्वविद्यालय पहली बार स्नातक और परास्नातक की सभी कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ एक ही दिन जारी किया है। स्नातक का परीक्षा परिणाम 77.80 और परास्नातक का 89.93 प्रतिशत रहा। वहीं, बिजनौर के स्वामी कल्याण देव समेत करीब दर्जन भर कॉलेज का रिजल्ट रोका गया है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पिछले साल टुकड़ों में जारी होने वाले रिजल्ट को लेकर काफी नाराजगी जताई थी। इसके बाद शैक्षिक सत्र 2018-19 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर इसे एकसाथ जारी करने की कवायद शुरू की। इसी प्लानिंग के साथ परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन कार्य भी शुरू कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा था कि 15 मई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद के अनुरूप ही बुधवार शाम छह बजे विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। स्नातक की परीक्षाफल 77.80 और परास्नातक का 89.93 प्रतिशत रहा है।
वेबसाइट को लेकर हुई दिक्कत
विश्वविद्यालय ने शाम छह बजे रिजल्ट तो जारी कर दिया, मगर वेबसाइट पर इसको लेकर दिक्कत रही। इसके चलते लोगों ने रिजल्ट के लिए अन्य वेबसाइट का सहारा लिया। परास्नातक का रिजल्ट तो रात नौ बजे तक दिक्कत करता रहा। इसके चलते परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
दर्जन भर कॉलेजों का रोका रिजल्ट
बिजनौर के स्वामी कल्याण देव समेत करीब दर्जन भर डिग्री कॉलेज का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है। स्वामी कल्याण देव कॉलेज पिछले कई साल से विश्वविद्यालय में परीक्षा फीस नहीं जमा कर रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद कॉलेज ने ध्यान नहीं दिया तो रिजल्ट रोक दिया गया। इसके अलावा जिन कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे थे, उनका रिजल्ट भी रोका गया है।
स्नातक
कुल परीक्षार्थी : 3,89,294
उत्तीर्ण : 3,02,867
अनुत्तीर्ण : 86,427
परास्नातक
कुल परीक्षार्थी : 1,11,957
उत्तीर्ण : 1,00,686
अनुत्तीर्ण : 11,271
कुलपति के निर्देशन और कॉलेज प्रशासन के सहयोग से रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार सभी कक्षाओं का एकसाथ परीक्षा परिणाम घोषित करने में सफलता पाई है। प्रैक्टिकल के अंक न भेजने वाले और परीक्षा फीस जमा न करने वाले कॉलेज का परिणाम रोका गया है।
- संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक