{"_id":"5c7ece7ebdec22143356bda7","slug":"91551814270-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षक की निगरानी में होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षक की निगरानी में होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परीक्षाओं की तरह यूपी बोर्ड का मूल्यांकन भी कड़ी निगरानी के बीच होगा। इसके लिए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। सीसीटीवी वाले कक्षों में ही मूल्यांकन होगा। डीआईओएस ने मंगलवार को पर्यवेक्षकों की सूची जारी की। मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तौर से प्रतिबंध रहेगा।
यूपी बोर्ड का मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन करीब पंद्रह दिन चलेगा। केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इंटरमीडिएट के लिए बने मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में डॉ. केपी सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल बिथरी चैनपुर और एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में मनोज दिवाकर प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल अलीनगर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। हाईस्कूल के लिए तीन केंद्र बने हैं। जीजीआईसी में राजकीय हाईस्कूल शिवपुरी के प्रधानाध्यापक डॉ. लोकेश चंद्र, बिशप मंडल इंटर कॉलेज में राजकीय मॉडल कॉलेज चौबारी के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह और गुलाब राय इंटर कॉलेज में राजकीय हाईस्कूल ताल गौंटिया के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन होगा।
बीस अप्रैल से पहले आ सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू होकर पंद्रह दिन तक चलेगा। माना जा रहा है कि 23 से 25 मार्च तक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। चुनाव के मद्देनजर 20 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी हो सकता है। बरेली से सारी कॉपियां भेज दी गई हैं। बाहरी सेंटरों से सात मार्च तक कॉपियां मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच जाएंगी।