फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘गीत में खत्म हो रही संवेदना, भावना और सामाजिक सरोकार’

‘गीत में खत्म हो रही संवेदना, भावना और सामाजिक सरोकार’

Mon, 04 Mar 2019 12:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
‘गीत में खत्म हो रही संवेदना, भावना और सामाजिक सरोकार’
शाहजहांपुर। प्रसिद्ध कवि और गीतकार डॉ. कुंवर बेचैन ने वर्तमान में कविता, गीतों की स्थिति पर कहा कि समय, हालात बदलने के बाद कविता-गीतों के मानक भी बदलते हैं। इसी तरह के बदलाव इस समय देखने को मिल रहे हैं। यह बात डा. कुंवर बैचेन मुमुक्षु महोत्सव में कवि सम्मेलन में शामिल होने के दौरान अमर उजाला से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कविता-गीतों में फूहड़पन और अश्लीलता पर टीस जताई। कहा कि अब दिखावा, पैसा कमाना और तालियां बटोरना ही मकसद बचा है। मंच पर गीत की स्थिति भी पहले जैसी नहीं है। पहले कवि पैसे के पीछे नहीं भागता था। उसके गीत में भावनाएं, संवेदनाएं, सामाजिक सरोकार हुआ करते थे। अब गीत-कविता में भावनाएं बहुत कम ही दिखती हैं। समय और हालात के साथ गीत के मानक बदते हैं तो इनमें कुछ अच्छाइयां भी हैं, लेकिन दिखावा और फूहड़पन अंतर्रात्मा को कचोटता है। फिल्मों में गीत लिखने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी कभी इच्छा नहीं रही कि वह फिल्मी दुनियां में आएं, फिल्मों के लिए गीत लिखें। इसके बाद भी तमाम फिल्मों में उनके गीत लिए गए हैं। कई पुरानी और नई फिल्मों में उनके गीत हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ फिल्मों के लिए गीत लिखने की बात कभी सोची भी नहीं। उन्होंने कहा कि कविता-गीत में जब तक संवेदनाएं, भावनाएं न हों तब तक वह लोगों से हमेशा के लिए नहीं जुड़ता। नए गीतकारों को इस बारे में सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed