फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोहरा नहीं, फिर भी रद्द रही ट्रेनें

कोहरा नहीं, फिर भी रद्द रही ट्रेनें

Thu, 10 Jan 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
कोहरा नहीं, फिर भी रद्द रही ट्रेनें
बरेली। कई दिनों से कोहरा न पड़ने के बाद भी रेलवे ने रद्द ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया है। रद्द ट्रेनों के अलावा रूटीन ट्रेनें लेट आने से भी यात्रियों को दिक्कत है। 12 घंटे से अधिक देरी से चल रहीं जननायक और सियालदह एक्सप्रेस को बुधवार को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक मुगलसराय, राज्यरानी, वाराणसी-देहरादून, बरेली-वाराणसी, जनसेवा समेत करीब दस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके पीछे रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का तर्क था कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बाधित होता है। ट्रेनें न चलने से ट्रैक खाली रहेगा और ट्रेनें प्रभावित नहीं होंगी। यात्रियों का कहना है कि कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें चल रही हैं जबकि मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द किया कर दिया है। इसके न चलने से सबसे ज्यादा दिक्कत डेली पैसेंजर्स को है। बुधवार को देरी से चल रही जननायक और सियालदह एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। दोनों ट्रेनें करीब 12 घंटे तक लेट थीं। जम्मूतवी, हिमगिरी, पंजाब मेल, त्रिवेणी आदि भी देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


मैगलगंज स्टेशन पर खड़ी हुई जननायक, यात्री परेशान
बरेली। सीतापुर ब्रांच लाइन पर बुधवार को ट्रैक मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के लिए दोपहर एक से तीन बजे तक ब्लॉक लिया गया। इससे दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को एक घंटे के लिए मैंगलगंज स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed