{"_id":"5bfc579fbdec2241b1428b77","slug":"91543264159-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता नहीं है तो स्कूल का ‘निरीक्षण’ क्यों कर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता नहीं है तो स्कूल का ‘निरीक्षण’ क्यों कर लिया
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तम स्कूल ने नगर शिक्षा अधिकारी को अपना जवाब भेज दिया है। इसमें उन्होंने पूर्व में हुए निरीक्षण की कॉपी लगाकर भेजी हैं और उनका कहना है कि अगर स्कूल की मान्यता नहीं थी तो निरीक्षण कैसे हुआ? वहीं नगर शिक्षा अधिकारी का कहना है कि निरीक्षण के दस्तावेज कैसे बने पता नहीं। उन्हें मान्यता के कागज दिखाए जाएं।
रामपुर गार्डन के उत्तम स्कूल प्रबंधन ने नगर शिक्षा अधिकारी देवेश राय को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस का जवाब भेजा है। स्कूल प्रबंधक एस आर्या ने बताया, ‘स्कूल 1964 से संचालित है। 1992-93 की निरीक्षण की रिपोर्ट साथ में संलग्न की गई है और 2003 में बीएसए द्वारा जारी मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची में उनका नाम है। प्राथमिक एवं जूनियर की मान्यता अलग-अलग ली गई थी।’ उनका कहना है कि मान्यता के दस्तावेज खो गए हैं। बेशक वे दस्तावेज उनके पास नहीं हैं लेकिन शिक्षा विभाग के पास तो अवश्य ही होंगे। क्योंकि उनके स्कूल की मान्यता नहीं होती तो 1992-93 में निरीक्षण कैसे हुआ? वहीं, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग की टीम बृहस्पतिवार को स्कूल का निरीक्षण करने की तैयारी में है।