{"_id":"5b8ad19042c79246435d8332","slug":"91535824272-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी गांवों में चलाएगा एजेंट भर्ती अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी गांवों में चलाएगा एजेंट भर्ती अभियान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शनिवार को अपने 62 वें स्थापना दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दूर करने के लिए विशेष अभिकर्ता भर्ती अभियान चलाने का संकल्प लिया। हाईस्कूल पास 18 से 35 साल तक के बेरोजगार एलआईसी एजेंट बन सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद एलआईसी एजेंट को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के अलावा कमीशन भी मिलेगा।
स्थापना दिवस पर डीडीपुरम स्थित एलआईसी दफ्तर में हुए समारोह की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सलाहकार समिति की सदस्य डा. पूर्णिमा अनिल रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एलआईसी यंगजोर ने बताया कि 1956 में पांच करोड़ से कारोबार शुरू करने वाली एलआईसी के पास आज 28.45 लाख करोड़ से अधिक की संपत्तियां और 25.84 लाख करोड़ का लाइफ फंड है। कंपनी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा कर रही है। मंडल में एलआईसी ने 155154 बीमा पालिसी बेचकर 252.13 करोङ की प्रथम प्रीमियम आय अर्जित की। इस सफलता के पीछे 9719 अभिकर्ताओं और 170 विकास अधिकारियों का प्रयास है। देश के 112 मंडलों में बरेली छठे स्थान पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य विस्तार के लिए एजेंट भर्ती का विशेष भर्ती अभियान चलाने की घोषणा की गई है। कार्यक्रम में मुकेश चंद्र भट्ट, अजय जैन, वीके थपलियाल, एसके खत्री, आरजी मेहरोत्रा, विवेक आनंद आदि का योगदान रहा। संचालन डा. निखिल अग्रवाल ने किया।