फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   82 police stations running without Malkhana in-charge, evidence not being presented in court

बिना मालखाना इंचार्ज के चल रहे 82 थाने, कोर्ट में नहीं पेश हो पा रहे सबूत

Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
82 police stations running without Malkhana in-charge, evidence not being presented in court
बरेली। जोन के 178 थानों में से 82 थानों में मालखाना इंचार्ज ही नहीं हैं। किसी थाने में मालखाना इंचार्ज की मौत के बाद कोई दूसरी तैनाती नहीं हुई तो कोई मालखाना प्रभारी के ट्रांसफर के बाद खाली पड़ा है। मालखाना इंचार्ज न होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत कोर्ट में मुकदमों में सबूत पेश करने में हो रही है। एडीजी राजकुमार ने सभी जिलों के कप्तानों को सप्ताह भर में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली जोन के अंतर्गत बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर जिले आते हैं, जिनमें 178 थाने हैं। इनमें से 82 थानों में मालखाने भगवान भरोसे हैं। किसी थाने में पुराने इंचार्ज का पद खाली होने के बाद नई तैनाती नहीं हुई है तो कहीं इसके प्रभारी की मौत हो चुकी है। कुछ जगह तैनाती हो गई है लेकिन उन्होंने चार्ज नहीं संभाला है।
विज्ञापन

कुछ थाने ऐसे भी हैं, जिनके मालखाना इंचार्ज का ट्रांसफर दूसरे जिले में हो गया है। इस वजह से कई बार पुलिस को जब किसी मामले में कोर्ट में सबूत पेश करना होता है तो उसमें दिक्कत होती है। सबसे बड़ी समस्या थानों में खड़े लावारिस वाहनों को लेकर है, जो मालखाना इंचार्ज न होने के चलते रिलीज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच की मौत, आठ रिटायर
जोन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक पांच मालखाना प्रभारियों की मौत हो चुकी है और आठ रिटायर हो चुके हैं। इनमें से एक बारादरी थाने में ही गोली मारकर खुदकुशी करने वाले मालखाना इंचार्ज सत्यवीर सिंह भी हैं।
जिला थाने बिना इंचार्ज मालखाने
बरेली 29 13
पीलीभीत 15 9
बदायूं 22 11
शाहजहांपुर 23 13
रामपुर 17 2
मुरादाबाद 20 13
बिजनौर 23 6
अमरोहा 13 8
संभल 16 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed