फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संभलकर खर्च करें कैश, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

संभलकर खर्च करें कैश, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Mon, 18 Mar 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभलकर खर्च करें कैश, चार दिन बंद रहेंगे बैंक
बरेली। होली के इर्द-गिर्द चार दिनों तक बैंकों के बंद रहने से पब्लिक को कैश का संकट झेलना पड़ सकता है। हालांकि बैंक प्रबंधकों को यह आदेश दे दिए गए हैं कि होली अवकाश के एक दिन पहले सभी एटीएम फुल करा लिए जाए। साथ ही करेंसी चेस्ट में भी पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। एसबीआई सहित दूसरी महत्वपूर्ण बैंकों ने आरबीआई से सोमवार से मंगलवार तक सप्लाई भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सरकारी एवं निजी बैंक शाखाओं के करीब 427 एटीएम संचालित हो रहे हैं। ज्यादातर बैंक ने 20 से 30 हजार रुपये की निकासी कैश काउंटर से करना बंद कर दिया है। इसकी वजह से 60 से 70 प्रतिशत तक एटीएम से ही नोटों की निकासी हो रही है। होली के दौरान आम दिनों के मुकाबले करीब डेढ़ गुना तक कैश की डिमांड बढ़ जाती है। ग्राहकों के लिए असुविधा वाली बात यह है कि इस सप्ताह चार दिन तक बैंकों में ताला लगा रहेगा। होली पर बुधवार और बृहस्पतिवार बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार को एक दिन के लिए बैंक खुलेगा। अगले दिन माह का चौथा शनिवार और फिर संडे पड़ने से भी बैंक बंद रहेंगे। होली जैसे बड़े त्योहार के आसपास चार दिन तक बैंकों के बंद रहने से एटीएम में करेंसी का संकट पैदा होने की आशंका है। इसके मद्देनजर बैंक हेडक्वार्टर से सभी बैंक मैनेजरों को यह आदेश जारी हो गए हैं कि वह होली के अवकाश के पहले ही सभी एटीएम को फुल कर दें। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर एटीएम में करेंसी सप्लाई निजी कंपनी कर रही हैं। त्योहार पर उनके कर्मचारी भी लंबे अवकाश पर चले जाते हैं।
विज्ञापन


बैंक खुलेंगे तो फाइनेंस ईयर के अंतिम दौर का भी कार्य बोझ
होली सहित दूसरे अवकाश होने से ये हफ्ता ऐसे ही गुजर जाएगा। अगले सप्ताह सोमवार से बैंक खुलेंगे तो स्टाफ के सामने वित्तीय साल के अंतिम चरण के काम पूरे करने को बोझ तो होगा ही। साथ ही लंबी छुट्टी के बाद चेक क्लीयरेंस सहित दूसरे बैंक संबंधी काम कराने के लिए आम ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वित्तीय साल के अंत में सरकारी विभागों के पेमेंट भी बढ़ जाने से भी बैंकों के काम में बढ़ोत्तरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के मद्देनजर सभी बैंकों के एटीएम में कैश की उपलब्धता रहनी चाहिए। इसके लिए सभी बैंकों को खास इंतजाम करने की जरूरत है। इसके लेकर संबंधित बैंकों को निर्देश भी दे दिए गए हैं। - ओपी बढेरा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed