फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेपक टाकरा नेशनल टूर्नामेंट : क्वार्टर फाइनल जीतकर लीग में पहुंचा रुहेलखंड विश्वविद्यालय

सेपक टाकरा नेशनल टूर्नामेंट : क्वार्टर फाइनल जीतकर लीग में पहुंचा रुहेलखंड विश्वविद्यालय

Fri, 18 Jan 2019 06:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
सेपक टाकरा नेशनल टूर्नामेंट : क्वार्टर फाइनल जीतकर लीग में पहुंचा रुहेलखंड विश्वविद्यालय
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में खेली जा रही तीसरी अखिल भारतीय सेपक टाकरा (महिला) प्रतियोगिता में मेजबान रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने क्वार्टर फाइनल जीतकर लीग मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाराजा कृष्ण कुमार सिंह जी यूनिवर्सिटी गुजरात को 2-0 से हराया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने रेगु और डबल दोनों में ही जीत दर्ज की। उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर ने रोमांचक मुकाबले में मणिपुर विश्वविद्यालय को 2-1 से हराया। लीग मुकाबले शुक्रवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 24 विश्वविद्यालयों ने एंट्री भेजी थी, हालांकि सिर्फ 12 टीमों ने ही प्रतिभाग किया। 12 मुकाबले न होने के कारण टीमों को वॉकओवर मिला। नॉक आउट में उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को और कुमाऊं यूनिवर्सिटी को वॉकओवर मिला। महाराजा कृष्ण कुमार सिंह जी यूनिवर्सिटी गुजरात ने आदिकवि ननन्या यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश को 2-0 से और एमटीएम नागपुर यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला को 2-0 से हराया। टीमें न आने के कारण गुरुवार को तीन मुकाबले निरस्त किए गए। इनके अलावा महाराजा कृष्णा कुमार साहू जी गुजरात, कुवेंपू यूनिवर्सिटी कर्नाटक, उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर, आदिकवि ननन्या यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश, एमजेपी आरयू, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को वॉक ओवर मिला। नॉक आउट में ही उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर ने कुवेंपू यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने उत्कल यूनिवर्सिटी को 2-0, कालीकट यूनिवर्सिटी ने आदिकवि यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश को 2-0, आरटीएम नागपुर को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 2-0 से हराया। इस दौरान क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, डॉ. तरुण राष्ट्रीय, प्रोफेसर जेएन मौर्या, जहीर अहमद, डॉ. हेम गौतम, ओपी मिश्रा, धर्मेंद्र सैनी, रमजान, संजीव आदि लोग मौजूद।
विज्ञापन


कांटे के हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
नॉकआउट के बाद रेगु और डबल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कई मुकाबले कांटे के हुए। रेगु में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 2-0 से, पिछले साल की उपविजेता मणिपुर यूनिवर्सिटी ने पिछले साल की सेमीफाइनल खेलने वाली कुमाऊं यूनिवर्सिटी को 2-0 से हराया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाराजा कृष्ण कुमार सिंह जी गुजराज को 2-0 से और पिछले साल की विजेता उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने आरटीएम नागपुर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल में पिछले साल की उपविजेता टीम को मिली हार
डबल के क्वार्टर फाइनल में उत्कल यूनिवर्सिटी ने पिछले साल की विजेता मणिपुर को कांटे के मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। कालीकट यूनिवर्सिटी ने पिछले साल की सेमीफाइनल खेलने वाली पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 2-0 से, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी को 2-0 से और पिछले साल की विजेता उस्मानिया यूनिवर्सिटी कर्नाटक ने आरटीएम नागपुर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed