फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   78.42 crore rupees are changing the picture of Gram Panchayats

Bareilly News: 78.42 करोड़ से बदल रही ग्राम पंचायतों की तस्वीर

Thu, 02 Jul 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
78.42 crore rupees are changing the picture of Gram Panchayats
बरेली। जिले की ग्राम पंचायतों में अब विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 78 करोड़ के बजट से ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायती राज विभाग को शासन की ओर से 15वें केंद्रीय वित्त आयोग और पांचवें राज्य वित्त आयोग के तहत वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए कुल 78.42 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। इस बजट से गांवों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाली, पंचायत भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, स्कूलों के विकास समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में सीसी सड़कें बनाई जा रही हैं, जबकि जर्जर नालियों का निर्माण और मरम्मत भी तेजी से हो रही है। पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हैंडपंपों की मरम्मत, पाइपलाइन विस्तार और जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंचायत भवनों का निर्माण एवं मरम्मत कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी धनराशि खर्च की जा रही है, जिससे ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन


वर्जन
बजट मिलने के बाद ग्राम पंचायतों में विकास कार्य जारी है। कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय में योजनाएं पूरी हो सकें। विभाग का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी आधारभूत सुविधाएं विकसित करना है। - कमल किशोर, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed