फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   733 children could not get the right to education

Bareilly News: 733 बच्चों को नहीं मिल सका शिक्षा का अधिकार

Mon, 05 Aug 2024 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
733 children could not get the right to education
बरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी 733 बच्चों का अब तक विद्यालयों में दाखिला नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार चरणों में 2,747 आवेदन किए गए। इनके सापेक्ष 2,014 बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। इसमें 733 बच्चे अब तक प्रवेश से वंचित हैं। कई बच्चों का प्रवेश विद्यालयों की आनाकानी के कारण भी देरी से हुआ, जिन्हें बीएसए के नोटिस के बाद विद्यालय में दाखिला दिलाया गया।
विज्ञापन

अंतिम चरण के प्रवेश की तिथि पूरी होने के बाद भी कई विद्यार्थी स्कूल तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दाखिले से छूटे बच्चों के अभिभावकों ने विभाग या विद्यालय से प्रवेश के लिए संपर्क ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें आरटीई के तहत चार चरणों में बच्चों का विद्यालय में प्रवेश किया जाना था। 20 जनवरी से पहले चरण के आवेदन शुरू हुए, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को छह मार्च तक प्रवेश दिलाया गया। दूसरे चरण में एक मार्च से आवेदन किए गए और 17 अप्रैल तक प्रवेश हुए। 15 अप्रैल से तीसरे चरण के आवेदन और 23 मई तक प्रवेश हुए।

इसी तरह अंतिम चरण में एक जून से आवेदन शुरू हुए और सात जुलाई तक बच्चों को प्रवेश दिया गया। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत जिन बच्चों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, उनसे संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed