{"_id":"6691d4d0af8202665e0432c6","slug":"72-villages-in-the-grip-of-flood-bareilly-news-c-4-1-bly1034-438401-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाढ़ की चपेट में 72 गांव, बढ़ा बीमारियों का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाढ़ की चपेट में 72 गांव, बढ़ा बीमारियों का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में बाढ़ का प्रकोप जारी है। 72 गांव अब भी प्रभावित हैं। शुक्रवार को रामगंगा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई। पानी उतरने के साथ अब बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही हैं। स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर लोगों की जांच व इलाज कर रहा है।
बाढ़ खंड की रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को 161.2 मीटर गेज तक पहुंचा रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार को 160.7 दर्ज हुआ। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ने फरीदपुर एसडीएम के साथ रामगंगा के तट पर स्थित कपूरपुर गांव, सूदनपुर बांध का जायजा लिया। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए सीएचसी-पीएचसी पर क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर के स्टोर बनाए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि सीएचसी प्रभारियों को गांवों में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए हैं। दवाएं भरपूर हैं। ब्यूरो