{"_id":"5cc8a76ebdec220743637963","slug":"71556653934-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने पुलों का सर्वे करेगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने पुलों का सर्वे करेगा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के पुराने पुलों की वर्तमान स्थिति क्या है? शासन के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी को इसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार करके भेजनी है। इसमें यह भी बताना होगा कि पुलों में कौन सी कमियां आ रही हैं। इसके अलावा उनकी रिपेयरिंग कराने की कितनी संभावना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि अभियंताओं को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है।
सर्वे में किला ओवरब्रिज को भी शामिल किया गया है। वर्ष 1984 में बने इस ओवरब्रिज पर कई जगह पर सतह खराब हो गई है। उससे उस पर उछाल पैदा हो रहा है। इसके अलावा पुल पर कई जगह रिपेयरिंग की जरूरत भी महसूस हो रही है। इसके अलावा करीब दस साल पहले हार्टमन फ्लाईओवर की भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो चुके हैं। पुल की सतह पर सीमेंट रोड के उधड़ जाने से उसके सरिया का जाल बाहर निकल आया था। हालांकि बाद में इसकी लीपापोती करते हुए रिपेयरिंग करा दी गई। इधर, रामगंगा पर बना पुराना पुल भी काफी पुराना हो चुका है। सेतु निगम उसके पास में ही दूसरे नए पुल का निर्माण करा रहा है। रामगंगा के पुराने पुल की क्या दशा है, इसका भी सर्वे होना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के कहना है कि इसके अलावा भी ग्रामीण क्षेत्र के कई पुलों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।